खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा का एक झुंड प्राकृतिक आवास में विचरण करता देखा गया। इंद्रावती टाइगर रिजर्व वन भैंसा संरक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। वन भैंसों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण उनकी प्रजाति के लिए अनुकूल बना हुआ है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में विलुप्ति की कगार पर खड़े हिमालयी गिद्ध की भी मौजूदगी दर्ज की गई है। यह दुर्लभ पक्षी मृत पशुओं के अवशेषों को साफ कर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी मौजूदगी को संरक्षण प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
वन विभाग की लगातार गश्त, निगरानी, कैमरा ट्रैप और प्राकृतिक आवास संरक्षण के प्रयासों का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। अधिकारियों के अनुसार वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और प्रभावी संरक्षण के कारण इंद्रावती टाइगर रिजर्व में जैव विविधता लगातार मजबूत हो रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, वन भैंसा और हिमालयी गिद्ध जैसी दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी बेहतर पारिस्थितिकी और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


