खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का छत्तीसगढ़ में प्रभाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में शनिवार को जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी गई। बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश बारिश हुई है। हालांकि मौसमी वर्षा सामान्य से 46 % कम रही। अगले 2 दिनों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में जमकर बादल बरसेंगे।
प्रदेश में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर पानी बरसा है। अधिकतम तापमान रायपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में सर्वाधिक 14 सेमी वर्षा बड़े बचेली में दर्ज की गई। इसके बाद ओरछा में 7 सेमी, जबकि चांपा, कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़, थानखमरिया और बारामकेला में 6-6 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह मालखरौदा, कोहकामेटा, सेवरीनारायण, जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सरिया में 5-5 सेमी वर्षा हुई। वहीं लालपुर थाना, साजा, गीदम, जगदलपुर, दाढ़ी, नानगुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बलौदा, हसौद, कुआकोंडा और नया बाराद्वार में 4-4 सेमी बारिश दर्ज की गई। बारसूर, नवागढ़, सरसीवा, सारागांव, कटेकल्याण, जगरगुंडा, ढाभरा, पाली, कटघोरा, बास्तानार, नारायणपुर, तोकापाल, डोंगरगढ़, रतनपुर, भैसमा, बम्हनीडीह, भटगांव, दोरनापाल, लोरमी, भोथिया, कुकदुर, सहसपुरलोहारा, जैजैपुर और पसान में 3-3 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सरायपाली, बिलाईगढ़, तोंगपाल, भोपालपटनम, पथरिया, बेरला, अजगरबहार, गादीरास, करतला, चंद्रपुर, बेलगहना, गिधौरी-टुंड्रा, कोरबा, साल्हेवारा, कोटा, पिपरिया, तखतपुर, सक्ती, बेमेतरा, राजनांदगांव, धनोरा, गंडई, मुंगेली, करपावंड, सकोला और अड़भार में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए दो स्तर का अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में बीते रात हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम विभाग ने आज बादल के गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


