खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ करते हुए 62 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल सहित 36 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। छत्तीसगढ़सरकारी योजनाएं
कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा के भवानीपटना से मध्यप्रदेश के इंदौर गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ग्राम गोयनाबाहरा के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी में कार में बनाए गए दो गुप्त चैंबरों से 62 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार
- 125 दिनों के रोजगार से बढ़ी उम्मीदें: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल
- मानसून में देरी से घबराएं नहीं, समय पर करें धान की बोआई-रोपाई – कृषि वैज्ञानिक
- सफलता की कहानी – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर
- रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड


