Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

    November 22, 2026

    रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क

    November 22, 2026

    अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
    • रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
    • अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
    • किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
    बिलासपुर

    अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। वर्षा ऋतु के आगमन और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में संभावित मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत जिला सर्विलेंस इकाई द्वारा मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान वायरल बुखार, तीव्र अतिसार (दस्त), हैजा, टाइफाइड, पीलिया (हेपेटाइटिस-ए एवं ई), स्क्रब टायफस, लेप्टोस्पायरोसिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को इन बीमारियों की शीघ्र पहचान, समय पर जांच, उपचार एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, पानी को उबालकर अथवा शुद्ध करके पीने, भोजन को ढककर रखने तथा ताजा एवं गर्म भोजन का सेवन करने की सलाह दी है। खुले में बिकने वाले कटे फल एवं दूषित खाद्य पदार्थों से बचने, भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
    विभाग ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए घर, आंगन एवं आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, गमले, टायर, टंकियों एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करने तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं मच्छररोधी साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने का भी आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, लगातार सिरदर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, पीलापन, अत्यधिक कमजोरी अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो बिना विलंब निकटतम शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लें। स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह के अनुसार आवश्यक जांच एवं उपचार कराना अधिक सुरक्षित है। आईडीएसपी के अंतर्गत जिले में मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी, रोगों की त्वरित सूचना, आवश्यक जांच, लार्वा सर्वेक्षण, स्रोत नियंत्रण, जनजागरूकता गतिविधियां तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

    November 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं

    November 21, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

    By Khabar WorldNovember 22, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में सहायक उपनिरीक्षक…

    रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क

    November 22, 2026

    अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

    November 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब

    November 22, 2026

    रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क

    November 22, 2026

    अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

    November 22, 2026

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.