खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, बीजापुर पीआईयू-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें पीआईयू-2 धरमजयगढ़ भेजा गया है। उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU)-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-2, बीजापुर बनाया गया है। िदित हाे कि नवीन तोंडे का कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। ऐसे में उनके तबादले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


