आज 3 जुलाई से पवित्र अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ हो गया है। आज कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ है। लोग हर हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए है। वहां पहुंचकर वे बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा करेंगे। अमरनाथ जाने के लिए पहलगाम और बालटाल के दो मार्ग हैं, उन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे में कुल 4,822 श्रद्धालु निकले हैं, जिनमें से 2,510 श्रद्धालु पहलगाम के नुनवान आधार शिविर पहुंचे, जबकि 2,312 श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बालटाल आधार शिविर पहुंचे। वहां से आज वे अमरनाथ गुफा के लिए निकले हैं। जल्द ही बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे।
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें साधु, संत, गृहस्थ सभी शामिल हैं। हाथ में त्रिशूल और डमरू, जुबां पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ दिल में बाबा बर्फानी के दर्शन की कामना से श्रद्धालु गुफा की ओर बढ़ रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ‘हेल्पिंग हैंड’ टीमें, सहायता केंद्र और 24 घंटे पुलिस की तैनाती की है, ताकि श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, आपातकालीन सहायता और आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने दोनों ही मार्गों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बल, नागरिक प्रशासन, स्थानीय निवासी, सेवा प्रदाता तथा स्वयंसेवकों ने मिलकर इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और यादगार यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी श्रद्धालुओं को सफल और आध्यात्मिक रूप से मंगलमय श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की शुभकामनाएं दीं।
इस बार 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त शुक्रवार तक जारी रहेगी। श्रावण पूर्णिमा को अंतिम पूजा और दर्शन होंगे।
अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण 15 अप्रैल का शुरू हुआ था। लेकिन आज से दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होता है।
Trending
- डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल
- अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या
- स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक
- जिन योजनाओं में कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए- महेश कश्यप
- नए निगम कार्यालय व वर्कशॉप सहित उद्यान तथा शेड के निर्माण कार्य होंगे शुरू- महापौर संजय पांडे


