खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। आषाढ़ लगने के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। रायपुर शहर में गुरुवार को बूंदाबांदी जारी रही, जिससे लोगों को उमस से हल्की राहत मिली। अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन बनने से प्रदेश भर में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है।
प्रदेश में गुरुवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर जमकर बादल बरसे। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर उड़ीसा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले दो से तीन दिनों में और अधिक प्रबल होने की संभावना है। सीजनल द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंडशियर जोन 21 डिग्री उत्तर में 3.1 कम से 7.6 कम ऊंचाई तक विस्तारित है।
इन मौसम प्रणालियों से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार बन रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


