खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के गंगालूर तहसील क्षेत्र अंर्तगत चेरकंटी सरहद के कोटेर गांव में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पिछले 24 घंटे से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बीच हुई। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से सभी बकरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकल कर रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि पीड़ित पशुपालक के नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजा प्रकरण तैयार किया जाएगा, जिसके बाद शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इलाके में लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Trending
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन


