खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस के तीन अनुभवी अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति आजीवन समर्पण का दायित्व है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन कुर्रे, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित धोत्रे, उप पुलिस अधीक्षक सुसंता लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, रक्षित निरीक्षक अभिजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान का सम्मान किया।
सेवानिवृत्त अधिकारियों में निरीक्षक सुखराम पंथ, उप निरीक्षक मुन्ना राम भारद्वाज और सहायक उप निरीक्षक परसादी सिंह राज शामिल हैं। तीनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवा काल में बस्तर संभाग के विभिन्न संवेदनशील जिलों में कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिसिंग करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय-समय पर दर्जनों प्रशंसा पत्र और नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


