श्मशान का नाम सुनते ही मन में कई तरह की मान्यताएं और सवाल एक साथ उठने लगते हैं। बचपन से सुनते आए हैं कि अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए…छोटे बच्चों को श्मशान नहीं ले जाना चाहिए और घर लौटने के बाद स्नान व शुद्धि के नियमों का पालन करना चाहिए। इन परंपराओं को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग धारणाएं हैं। आखिर इन मान्यताओं के पीछे धार्मिक कारण क्या हैं और इनका क्या महत्व माना गया है…आइए जानते हैं।
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि जब किसी शव का अंतिम संस्कार किया जाता है, तो वहां मौजूद लोगों को लकड़ी का एक-एक तिनका दिया जाता है। श्मशान से बाहर निकलते समय उस तिनके के दो टुकड़े करके पीछे की ओर फेंक दिए जाते हैं। बताते हैं कि इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है ताकि उस जीवात्मा के साथ दोबारा मोह न जुड़ जाए। 60 से 70 साल तक का जो संबंध और मोह था…वह शरीर के समाप्त होने के साथ समाप्त हो गया। यही कामना की जाती है कि आत्मा की सद्गति हो और वह भटके नहीं।
श्मशान से शांतिपूर्वक निकल जाना चाहिए
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि कई स्थानों पर यह भी मान्यता है कि अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से निकलते समय किसी को आवाज लगाकर साथ चलने के लिए नहीं कहना चाहिए। लोग मानते हैं कि ऐसा करने से दूसरी बुरी आत्माएं भी साथ आ सकती हैं। इसलिए बिना किसी से कुछ कहे… शांतिपूर्वक वहां से निकल जाना चाहिए। लकड़ी का तिनका तोड़कर पीछे फेंकने का अर्थ भी यही होता है कि अब सांसारिक संबंध समाप्त हो गया है और आत्मा अपनी आगे की यात्रा पर निकल जाए।
छोटे बच्चों को श्मशान ले जाने से बचना चाहिए
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि छोटे बच्चों को भी सामान्य परिस्थितियों में श्मशान नहीं ले जाना चाहिए। यदि 10 से 12 साल के बच्चे के पिता का निधन हो गया हो, तो किसी बड़े बुजुर्ग के साथ रहकर वह अपने पिता को मुखाग्नि दे सकता है। लेकिन यदि ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है तो छोटे बच्चों को श्मशान ले जाने से बचना चाहिए। 18 से 20 साल की उम्र के युवक परिपक्व हो जाते हैं और वह ऐसी परिस्थितियों को समझने में सक्षम होते हैं। छोटे बच्चों का शरीर और मन दोनों नाजुक होते हैं इसलिए उन्हें इस वातावरण से दूर रखना उचित माना गया है।
श्मशान से आने के बाद क्या करें
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि श्मशान से घर लौटने के बाद सबसे पहले हाथ-पैर धोने चाहिए, फिर स्नान करना चाहिए और अंतिम संस्कार के दौरान पहने गए वस्त्रों को धो देना चाहिए। पूरी तरह शुद्ध होकर ही घर में प्रवेश करना चाहिए। कई स्थानों पर नीम की पत्ती चबाने, नीम की लकड़ी का तिनका तोड़कर तीन बार थूकने या फिर मिर्च को तोड़कर बाहर फेंकने की भी परंपरा है। बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं लेकिन कड़वी चीजों का प्रयोग इस भावना के साथ किया जाता है कि जीवन के दुख और कड़वे अनुभव घर के बाहर ही रह जाएं…घर में सुख-शांति बनी रहे और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता या बुरी शक्ति का प्रवेश न हो।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


