खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह 11:25 बजे रायपुर के सोनपेरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे ‘कबीर जयंती महोत्सव’ में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे हेलीपैड से चांपा के लिए रवाना होंगे। चांपा के थाना पारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


