खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। पवन खेड़ा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शामिल होंगे। बता दें कि 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन कल यानी 29 जून को होगा।
रायपुर को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने पर खुशी जताते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि वे कल कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति साझा करेंगे।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर पवन खेड़ा ने कहा कि पूरा राम मंदिर ट्रस्ट एक ऐसा प्रयोग था, जो आरएसएस का था और उसकी निगरानी में था। पीएमओ की निगरानी में यह ट्रस्ट बना। जो भगवान राम सिद्धांत के लिए राजपाठ छोड़ दिए, उस भगवान राम के नाम पर सत्ता भी हासिल करेंगे और चोरी करेंगे, यह संभव नहीं है।
महात्मा गांधी को लेकर RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि इनका इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा। जिस तरह इनकी हरकतें हैं अयोध्या से लेकर उज्जैन तक, आने वाले दिनों में ये कचरा पात्र में नजर आएंगे। इन्होंने देश के हिंदू धर्म के एक-एक नागरिक की पीठ में खंजर मारने का काम किया है। ऐसे संगठन के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
Trending
- शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान
- धमतरी मर्डर केस: मजदूरी विवाद में मछली व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
- “मेरी वाणी और जीवन पर कबीर साहब का प्रभाव”- मुख्यमंत्री साय
- मुख्यमंत्री साय की घोषणा : बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत
- मुख्यमंत्री साय आज कबीर जयंती महोत्सव सहित जांजगीर-चांपा के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा; राम मंदिर चढ़ावा विवाद और RSS पर साधा तीखा निशाना
- पत्रकार हितों के लिए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज


