खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आज यानि शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। कई इलाकों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून प्रदेश के शेष हिस्सों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।
Trending
- नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
- शहादत को सलाम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय कार्ड जारी करने के निर्देश
- सोमवार के दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ‘क्या करें, क्या न करें’ की पूरी गाइड
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने भी ‘कॉकटेल 2’ ने गाड़े झंडे, 8वें दिन दिखाई उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन
- खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: जानिए करौंदा के 7 वैज्ञानिक फायदे जो इसे बनाते हैं ‘सुपरफ्रूट’


