खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर एक चलती पैसेंजर बस को रोककर चालक के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आरोपित युवक बेल्ट लहराकर बस चालक को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मुंगेली से पंडरिया आ रही एक सवारी बस को पंडरिया-मुंगेली मार्ग पर पंडरिया नगर से लगे हिसार पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक ग्राम रेहुटा या उसके आसपास के निवासी हैं। आरोप है कि युवकों ने बस को बीच सड़क पर काफी देर तक रोककर हंगामा किया। चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के समय बस में महिला, बच्चे, बुजुर्ग, बीमार मरीज सहित कई यात्री सवार थे। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। बीच सड़क पर बस खड़ी रहने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को इस तरह बीच रास्ते में रोककर चालक के साथ गुंडागर्दी करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।
गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के साथ अभद्रता का मामला भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई और जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन के बीच चर्चा तेज हो गई है।
Trending
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त
- शहादत को सलाम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, अंत्योदय कार्ड जारी करने के निर्देश
- सोमवार के दुर्लभ संयोग में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और ‘क्या करें, क्या न करें’ की पूरी गाइड
- बॉक्स ऑफिस धमाका: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने भी ‘कॉकटेल 2’ ने गाड़े झंडे, 8वें दिन दिखाई उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन
- खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: जानिए करौंदा के 7 वैज्ञानिक फायदे जो इसे बनाते हैं ‘सुपरफ्रूट’
- छत्तीसगढ़ में मानसून की भारी दस्तक: अगले 7 दिनों तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’


