खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक अचानक निचे गिर गया। घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इलाज के दौरान ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर (वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच की है. सभी मजदूर काम में जुटे हुए थे। ठेकेदार श्याम लाल साहू के सुपरविजन में गोरेलाल काम कर रहा था। वह 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई कर रहा था। अचानक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रबंधन ने तत्काल ठेका श्रमिक को उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


