नई दिल्ली। गाय हमारी माता है… ये हम बचपन से सुनते आए हैं। पर आपको पता है कि गाय के दूध से कितनी भयानक बीमारियां दूर हो सकती हैं? देसी गाय का दूध कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही रामबाण साबित होता है। गोमूत्र और गाय का गोबर भी बेहद लाभदायक माना गया है। विटामिन ए कैंसर जैसे घातक बीमारी को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं।
प्राचीन समय से ही गाय को पूज्यनीय माना गया है। वह भगवान श्री कृष्ण की प्यारी रही है। माना जाता है कि 33 कोटी देवी देवता गाय में वास करते हैं। गाय को मां का दर्जा भी दिया गया है। यह मां अपने बच्चों की रखवाली जिस तरह से करती है और कोई भी नहीं कर सकता। शास्त्रों के अनुसार गाय पूजनीय होने के साथ-साथ गाय से मिलने वाला दूध, गोमूत्र और गाय का गोबर बेहद ही लाभदायक होता है। लोग गोमूत्र का सेवन भी करते हुए आपको दिखाई दे भी जाएंगे। साथ ही गाय का गोबर जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण गाय का दूध भी है।
कहा जाता है गाय का गोबर अगर घर की लिपाई के लिए लगाया जाए, तो वह ऊष्मा रोधी है। प्राचीन समय में गाय के गोबर से ही जो घर लीपे पर जाते थे। वह ठंडक से भरे हुए रहते थे। अब बात करें गाय की दूध की। देसी गाय का दूध लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मगर, लोगों के अंदर अज्ञानता होने के कारण गाय माता इधर-उधर भटक रही है। लोग गायों के पालन पोषण में भी पीछे रहे हैं।
देसी गाय का दूध लोगों के लिए कैंसर सेल खत्म करने का कार्य करता है। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ( CVO ) डॉ। नरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि गाय पूजनीय होने के साथ-साथ उनसे निकलने वाले दूध, गोबर और गोमूत्र में विशेष प्रकार की विटामिन ए होती हैं। विटामिन ए दूध में होने के कारण शास्त्रों में भी और वैज्ञानिकों की शोध में भी यह पता चला है की देसी गाय का दूध का अगर कोई रोजाना पीता है तो उसके कैंसर सेल खत्म हो जाते हैं। कैंसर से मुक्ति मिल जाती है। लोग कैंसर की दवाई खाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
देसी गाय का दूध ही एक ऐसा दूध है, जो कैंसर खत्म करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि गोमूत्र और गोबर भी बेहद लाभदायक मनुष्य के लिए है। गाय का दूध और मूत्र एंटीबैक्टीरियल है। देसी गाय का गोबर एंटी रेडिएशन है। गाय हरे चारे का अधिक सेवन करती है।
Trending
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर
- कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मोरखण्डी के जंगलों से नक्सल डंप ध्वस्त, 3.5 किग्रा दुर्लभ पैंगोलिन शल्क और सामग्री बरामद
- बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू: सिटी कोतवाली क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों के जुटने और हथियारों पर सख्त पाबंदी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: विधानसभा थाने का वाटर कूलर बना ‘डेथ ट्रैप’, पानी पीने गए 32 वर्षीय युवक की मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट
- सितंबर 2026 धार्मिक कैलेंडर: कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर पितृ पक्ष तक, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
- इतिहास दोहराया: ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराया


