खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की 23वीं किस्त कल यानी 20 जून को जारी की जाएगी। इस अवसर पर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। यह किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी।
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार इस दिन पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और किसानों को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
धमतरी जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायतों और कृषि मंडियों सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं और किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी।
Trending
- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
- आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: हवा भरते समय फटा JCB का टायर; 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर ही मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल
- पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा: 20 जून को देश मनाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, धमतरी सहित देशभर में भव्य तैयारियां
- नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
- तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार
- नशा मुक्त भारत अभियान: स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक


