खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ में नकली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। ग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद फरार मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके विकास नगर स्थित निवास पर बड़ी दबिश दी। पुलिस ने मकान पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। घर पर ताला मिलने और परिवार के कई दिनों से अनुपस्थित होने की जानकारी के बाद नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। गौरतलब है कि 8 जून 2026 की रात रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब सिंडिकेट का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई में करीब 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, फर्जी लेबल, नकली होलोग्राम और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल ने पूछताछ में विनय सिंह ठाकुर और सुभाष पटेल के साथ मिलकर लंबे समय से इस कारोबार को संचालित करने की बात स्वीकार की थी।
इसके बाद 10 जून को फरार आरोपी सुभाष पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह स्प्रिट मिलाकर शराब की मात्रा बढ़ाता था और नकली लेबल व होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाता था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की चल-अचल संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


