KWNS -संतोष पाठक , मुंगेली। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में ‘शाला प्रवेशोत्सव-2026‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के कर-कमलों से प्राथमिक और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्वागत उद्बोधन में शाला प्राचार्य श्री महादेव यादव ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रवेशोत्सव का वास्तविक अर्थ इसे सबके सहयोग से मंगलमय बनाना है, क्योंकि आज के सुशिक्षित बच्चे ही कल के श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पालकों और विद्यार्थियों से सफलता के लिए नियमितता तथा निरंतर अभ्यास के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों की पढ़ाई की घर पर भी मॉनिटरिंग करने का अनुरोध किया। इस गरिमामयी समारोह में निवर्तमान एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव सदस्य रमेश बुनकर, ममता पाटले, पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, पालक मोहित यादव सहित अनेक अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के व्याख्याता रश्मि पाण्डेय, जेबा तबस्सुम, राहुल वर्मा, पारूल ओझा, हरिशंकर गुप्ता, संध्या कुजूर, रंजीता केवट, शबनम बानो, डॉ. रूही फातिमा, पुष्पांजली कोशले, दीपांजली सोनी, सविता देवांगन, दिलेश्वरी , रीना मरावी, शिक्षक वीर सिंह, ललिता प्रसाद, साकेत शुक्ला व्यायाम शिक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू, प्र.पा.मिडिल दीप्ति चतुर्वेदी, प्र.पा.प्राथमिक अमृता पात्रे, संध्या टण्डन, दुर्गेश्वरी सिंह, यीतेश्वरी ठाकुर, डुलेश गबेल, राहुल यादव और नवीन कुमार, राकेश साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याख्याता श्री पंकज मिश्रा ने तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती सांत्वना दत्ता द्वारा किया गया।
Trending
- नियमितता और अभ्यास ही सफलता की कुंजी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के पांच गांवों में लगाई जनचौपाल
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार – मुख्यमंत्री साय
- RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण


