Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप

    June 15, 2026

    दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान

    June 15, 2026

    ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप
    • दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान
    • ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के परिवहन अधिकारियों का तत्काल तबादला
    • छत्तीसगढ़ में नदियों के कायाकल्प की महायोजना: मुख्य सचिव ने दिए कैचमेंट एरिया में ‘वॉटर रिचार्ज’ और जन-भागीदारी के सख्त निर्देश
    • नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी
    • बेमेतरा जनदर्शन: कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं 66 समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ त्वरित निराकरण
    • बेमेतरा में अवैध रेत माफिया पर जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार: 11 गाड़ियां जब्त, ₹3 लाख से अधिक का लगेगा जुर्माना
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप
    बस्तर

    जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    किसानों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों से जोड़ने कृषि कार्यशाला का सफल आयोजन

    दंतेवाड़ा को जैविक कृषि का मॉडल जिला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। किसानों और कृषि प्रेमियों को रासायनिक खादों व कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक और टिकाऊ खेती करने के लिए प्रशिक्षित करने हेतु आयोजित की गई है। दंतेवाड़ा जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों, ग्रामीण युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया।
    जैविक खेती स्वस्थ समाज और समृद्ध कृषि का आधार
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। यहां की प्राकृतिक परिस्थितियां और किसानों की मेहनत जैविक कृषि के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि जैविक खेती केवल उत्पादन बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ी है। जैविक खेती अपनाकर किसान भूमि की उर्वरता बनाए रखने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्यान्न उत्पादन कर सकते हैं।
    किसानों के लिए संचालित हो रही हैं अनेक योजनाएं
    वन मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे भूमि संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा मिलेगा।
    जैविक खेती बनेगी दंतेवाड़ा की नई पहचान
    क्षेत्रीय विधायक चौतराम अटामी ने कहा कि जिले के किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को वैज्ञानिक जानकारी, प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराकर खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    उन्होंने किसानों से कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
    वैज्ञानिकों ने दी उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
    कार्यशाला के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जैविक खेती, हरी खाद, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक कीट एवं रोग प्रबंधन, मूल्य संवर्धन तथा जैविक उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी। किसानों की समस्याओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
    विभिन्न विभागों ने लगाए जानकारी एवं प्रदर्शनी स्टॉल
    कार्यक्रम में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग तथा भूमगादी संस्था द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को विभिन्न योजनाओं, तकनीकों और कृषि नवाचारों की जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को कृषि आदान सामग्री एवं आम के पौधों का वितरण भी किया गया।
    महिला स्व-सहायता समूहों ने प्रदर्शित की नवाचार क्षमता
    कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा रागी से तैयार केक का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि ने केक काटकर महिला समूहों के प्रयासों की सराहना की और मूल्य संवर्धन आधारित गतिविधियों को ग्रामीण आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जिले के विभिन्न गांवों से आए किसान, ग्रामीण युवा और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान

    June 15, 2026

    बस्तर में नई शुरुआत: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 2 आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्तियों ने भी शुरू की नई जिंदगी

    June 15, 2026

    केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट

    June 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,156

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,361

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,318

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,243
    Don't Miss
    बस्तर

    जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप

    By Khabar WorldJune 15, 20260

    किसानों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों से जोड़ने कृषि कार्यशाला का सफल आयोजन दंतेवाड़ा…

    दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान

    June 15, 2026

    ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के परिवहन अधिकारियों का तत्काल तबादला

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- वन मंत्री केदार कश्यप

    June 15, 2026

    दंतेवाड़ा का बदलेगा स्वरूप: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने दी ₹1.49 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा मास्टर प्लान

    June 15, 2026

    ‘सोलर दीदियां’ बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान, कबीरधाम में आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के परिवहन अधिकारियों का तत्काल तबादला

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में नदियों के कायाकल्प की महायोजना: मुख्य सचिव ने दिए कैचमेंट एरिया में ‘वॉटर रिचार्ज’ और जन-भागीदारी के सख्त निर्देश

    June 15, 2026

    नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी से खेती हुई अधिक लाभकारी

    June 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.