खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश बीजेपी ने उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, इसलिए संगठन इसे विशेष महत्व के साथ देख रहा है।
पार्टी स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राजधानी रायपुर में वे एक रात रुकेंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं। उनके हाथों में मंत्रियों की नब्ज है। इसीलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नितिन नबीन के दौरे ने मंत्रियों की धड़कन बढ़ दी है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश बीजेपी को उनके संभावित दौरे की जानकारी मिल चुकी है और उसी के अनुरूप संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा जैसे कार्यक्रम इस दौरे का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


