खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का मेगा ट्रेनिंग कैंप लगने वाला है। 21 जून से शुरू होने वाला यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अभनपुर स्थित मंगल भवन में आयोजित होगा। शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इस संबंध में एआईसीसी के प्रभारी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पीसीसी समेत सभी जिला अध्यक्षों को पत्र के जरिए सूचित कर दिया है।
प्रशिक्षण सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद भी करेंगे। इस दौरान संबंधित जिलों की राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। संगठन में इस बात की चर्चा है कि प्रशिक्षण सत्र के बाद जिला कांग्रेस कमेटियों को व्यापक अधिकार दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में स्थानीय हालातों के मुताबिक फैसले लेने का दायरा भी बढ़ेगा। वहीं वे सीधे एआईसीसी के संपर्क में रहेंगे। एक तरह से जिला अध्यक्षों को ताकतवर बनाते हुए पूरे संगठन को प्रभावी बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव ने पीसीसी को निर्देश दिए हैं कि वे एआईसीसी के प्रशिक्षण विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। प्रशिक्षण में एआईसीसी के महासचिवों समेत पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को पहले दो दिन और अंतिम दो दिन मौजूद रहना अनिवार्य होगा। इधर प्रशिक्षण सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी के शामिल होने की भी चर्चा है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


