खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कवर्धा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता पोखराज परिहार ने सातवीं बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान बनाया है। अधिवक्ता संघ के 70 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी अधिवक्ता को सातवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कवर्धा बार एसोसिएशन में कुल 180 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 172 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से पोखराज परिहार को 110 वोट मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश चंद्रवंशी को 62 वोट मिले। इस तरह पोखराज परिहार ने 48 मतों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। जीत के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोखराज परिहार ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे कवर्धा बार परिवार की जीत है। उन्होंने कहा कि सातवीं पारी में उनकी प्राथमिकता जूनियर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, स्टाइपेंड व्यवस्था शुरू कराना और बार भवन को डिजिटल स्वरूप देना है। उनका लक्ष्य कवर्धा बार को छत्तीसगढ़ का मॉडल बार बनाना है।
Trending
- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरा; मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट से मंत्रियों की धड़कनें तेज
- केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन टैंकर, चालक की सूझबूझ से थमी तबाही की आहट
- बेमेतरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गाड़ाडीह में अवैध रूप से भंडारित 585 बोरी उर्वरक जब्त, गोदाम सील
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सूरज कुमार वाकरे की प्रेरक यात्रा: मोटराइज्ड ट्रायसायकल से मिली नई उड़ान
- निष्क्रिय सिंचाई योजना को मिला नया जीवन, गुतकिया के किसानों को मिलेगी वर्षभर सिंचाई सुविधा
- वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान: रूपसाय सलाम
- आधुनिक खेती की ओर कदम : नैनो उर्वरक और स्वीट कॉर्न ने बदली रामचंद्र की किस्मत


