खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर स्थित बिकमा तालाब में नहाने पहुंचे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब के बाहर एक गड्ढे में मगरमच्छ के 6 बच्चे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ के बच्चों का रेस्क्यू किया और उन्हें खूंटाघाट डैम में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह सुबह जब स्थानीय लोग बिकमा तालाब में नहाने पहुंचे, तो उनकी नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी। तालाब किनारे मगरमच्छ के बच्चों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना रतनपुर पुलिस और वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ के सभी 6 बच्चों को सावधानी के साथ रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लाया गया। इसके बाद उन्हें खूंटाघाट डैम में सुरक्षित छोड़ दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बिकमा तालाब में अभी भी तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। मादा मगरमच्छ ने तालाब के किनारे अंडे दिए थे, जिनसे हाल ही में बच्चे बाहर निकले हैं। वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट है और लगातार निगरानी रख रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम


