खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत शहीद पार्क चौक के सामने स्थित सुभाष पार्क में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से 8 लाख के हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे के द्वारा आज शुक्रवार काे भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस जी के मूर्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हाईमास्ट लाइट स्थापना से शहीद पार्क चौक एवं आस-पास का क्षेत्र दुधिया रौशनी से जगमगाएगा, जिससे पार्क एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेंगी। विधायक ने हाईमास्ट लाइट को तय सीमा में स्थापित करने का निर्देश दिया। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि हाईमास्ट लाइट के स्थापना से आस-पास का क्षेत्र रौशनी से जगमगाएगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, पार्षद आलोक अवस्थी,हरिश पारेख, नरसिंह राव,आशा साहू, राधिका यादव,रोशन सिसोदिया, संतोष गौर, खगेंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर, एवं मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,परेश बसेरा,अभिलाष यादव, राजेश श्रीवास्तव, यशवर्धन राव,कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


