खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोन नदी के एनीकट के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव बरमाद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चेहरे पर खून फैला हुआ हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हालांकि सीने पर जय श्री राम का गोदना है। पूरा मामला मरवाही थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सोन नदी में बने एनीकट किनारे एक शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मरवाही पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।
प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे तत्काल उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक के सीने पर गोदना बना हुआ है, जिस पर “जय श्री राम” लिखा हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी मरवाही ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या कोई मृतक की पहचान के संबंध में सूचना दे सकता हो, तो वह तत्काल मरवाही थाना या जिला पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल


