खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। खरीफ सीजन से पहले खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किए जाने से किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है।
कोरबा जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक शैलेंद्र प्रसाद साहू ने सहकारी समिति कटघोरा से अपनी आवश्यकतानुसार बीज, 3 बोरी डीएपी और 6 बोरी यूरिया प्राप्त किया। लगभग साढ़े तीन एकड़ भूमि पर धान की खेती करने वाले श्री साहू ने बताया कि समिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर खाद-बीज मिल गया, जिससे खरीफ सीजन की तैयारी सुचारु रूप से शुरू हो सकी।
उन्होंने कहा कि पहले किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन इस वर्ष समय पर पर्याप्त भंडारण और सुव्यवस्थित वितरण व्यवस्था से यह समस्या नहीं हुई। इससे किसानों का भरोसा बढ़ा है और खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। श्री साहू ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी नीतियों से खेती अब अधिक आसान और सम्मानजनक बन गई है, जिससे बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल


