खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने अपने X पोस्ट में लिखा,अर्जुन अवार्ड एवं पद्मश्री से सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शूटर एवं प्रतिष्ठित कोच श्री जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय निशानेबाजी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
Trending
- बिलासपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार: जेल गेट पर ही मोबाइल पर बात करता दिखा फरार आरोपी, प्रशासन में हड़कंप
- खरसिया सिविल अस्पताल में भारी हंगामा: मृत मरीज को रायगढ़ रेफर करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
- रायपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप: 27 जून से भारी बारिश की उम्मीद, मानसून पकड़ेगा रफ्तार
- कांग्रेस जिलाध्यक्षों को आज अल्का लांबा देगी ट्रेनिंग
- मुख्यमंत्री साय करेंगे हाउसिंग बोर्ड के नए लोगो का विमोचन…
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे नवीन लोगो का विमोचन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे प्रेस वार्ता को संबोधित
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज – मंत्री राजेश अग्रवाल


