खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की दहलीज तक पहुंच चुका है। जल्द ही यह दस्तक देगा। इसके पहले रायपुर समेत कई इलाकों में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और बादल गरजने की गतिविधि हुई। दिन भर उमस और गर्मी पड़ने के बाद रात को राहत की बौछार हुई। दक्षिणी इलाकों में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतवानी दी है।
गुरुवार को 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 40.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
प्रदेश में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा कोंटा और गरियाबंद में दर्ज की गई। इसके अलावा मैनपुर में 4 सेमी, जबकि गादीरस, बड़े बचेली, सुकमा और नांगुर में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं छोटेडोंगर, नरहरपुर, कांकेर, दरभा, बड़ेराजपुर, चरामा, जगदलपुर, बस्तर, जगरगुंडा, छुरा, केशकाल, भानपुरी और तोकापाल में 2-2 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा उसूर, पाटन, छिंदगढ़, कोमाखान, भोपालपटनम, कुकरेल, सरोना, तोंगपाल, बेलरगांव, बालोद, नगरी, दंतेवाड़ा, माकड़ी, दुर्ग, धनोरा, लोहांडीगुड़ा, कुआकोंडा और दोरनापाल में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार हल्की से माध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बादल गरजने-चकमने के साथ बिजली गिरने और 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाने और आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल


