खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
राजधानी रायपुर में आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ ने आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने रायपुर के फाफाडीह स्थित एक विदेशी मदिरा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान दुकान में कार्यरत विक्रेता अश्वन कुमार मेरिया द्वारा शराब की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया। बताया गया कि ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की के दो पाव की निर्धारित कीमत 480 रुपये थी, लेकिन उपभोक्ता से 500 रुपये वसूले गए। यानी प्रति पाव 10 रुपये और कुल 20 रुपये अधिक लेकर शराब बेची गई।
इस मामले में संबंधित विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, यह दुकान आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी के प्रभार क्षेत्र में आती है। विभाग ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


