खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार बघेल पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उसे पुलिस ने नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर लगभग चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Trending
- लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित
- आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित , गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई
- रायपुर कमिश्नरेट की ऐतिहासिक कार्रवाई, महिला अपराधी पर चला जिलाबदर का शिकंजा
- जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण
- कोंडागांव में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 एकड़ वनभूमि अवैध कब्जे से मुक्त
- 21 साल की फरारी का अंत: पैरोल से भागे हत्या के दोषी को दंतेवाड़ा पुलिस ने तेलंगाना से दबोचा
- “समस्या तुंहर, समाधान हमर”: अब एक कॉल पर मिलेगा समस्याओं का समाधान


