खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए गुरुवार से आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों के पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलने वाली ये बसें टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी भाठागांव तक दो रूटों पर संचालित होंगी। यात्रियों को हर 15 से 20 मिनट में बस की सुविधा मिलेगी, जबकि टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक का किराया 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
पहला रूट टाटीबंध चौक-आमापारा-रेलवे स्टेशन और दूसरा रूट आईएसबीटी भाठागांव-संतोषी नगर-पचपेड़ी नाका-सिद्धार्थ चौक-कालीबाड़ी-घड़ी चौक-रेलवे स्टेशन रहेगा। बसों का संचालन सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा।
प्रशासन का मानना है कि नई बस सेवा से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
Trending
- सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त
- विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी
- छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें
- पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार
- नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त


