खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को नई दिल्ली से हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचने के बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
दौरे के दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री साय होटल पार्क हयात में आयोजित इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे शाम 3:50 बजे होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-7248 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगे के दौरा कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
Trending
- सीएम साय की सख्ती का असर: GPM में अवैध खनन माफिया पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 3 JCB और 3 ट्रैक्टर जब्त
- विशेष रिपोर्ट: पलायन की त्रासदी को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं बिलाईगढ़ की राजकुमारी
- छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो महाअभियान: 35.98 लाख बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच, रविवार को जुटेंगी 28,791 टीमें
- पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग को FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार
- नगरी में हल्दी की वैज्ञानिक खेती को मिलेगा नया आयाम
- पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप
- कोरबा में खूनी खेल: जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता की हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर के सामने नशीली गोलियां बेचता 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹52,000 की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त


