खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में नशा तस्करों, उनके सहयोगियों एवं इस अवैध नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सतत अभियान चलाते हुए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड में 14-04-2026 को अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा एवं अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था।
उक्त गांजा के प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं संकलित साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई। जांच में प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी की भूमिका भी अवैध गांजा कारोबार से संबंधित गतिविधियों में रही है।आरोपी महेश सिन्हा,जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है,उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा प्रकरण में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।आरोपी की लगातार निगरानी के पश्चात थाना मगरलोड पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- महेश सिन्हा पिता स्व. रिकीराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाहन्दा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
Trending
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता- राज्यपाल डेका
- डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह की 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ: मुख्यमंत्री साय ने दीं शुभकामनाएं
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का आधार: सूरजपुर की कबीला देवांगन के जीवन में आई आर्थिक संबल की नई रोशनी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: IAS रमेश कुमार शर्मा बने आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार


