खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 केवी फीडरों के संधारण कार्य के कारण 11 जून 2026 को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 42 जलागारों में शाम को जलप्रदाय नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसी कारण 11 जून 2026 को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल एवं फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी एवं 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।
इन जलागारों से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
इस कार्य के चलते शहर के डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर एवं संजय नगर ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन क्षेत्रों में 11 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के बाद शाम को जल आपूर्ति नहीं होगी। वहीं 12 जून 2026 को सुबह से जलप्रदाय सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जल आपूर्ति यथावत जारी रहेगी।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


