नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सबसे पहला और बुरा असर हमारे बालों पर पड़ता है। कम उम्र में ही बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना और सफेद होना अब बेहद आम बात हो चुकी है। लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए बाजारों में मिलने वाले महंगे-महंगे और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं लेकिन नतीजा अक्सर सिफर ही रहता है। क्या आप जानते हैं कि आपके बालों की इन सभी दिक्कतों का पक्का इलाज आपके घर के आसपास ही छिपा है। जी हां, बिना एक भी रुपया खर्च किए आप अपने बालों को फिर से काला, घना और चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसे ही देसी और जादुई घरेलू हेयर सीरम के बारे में, जो आपके बालों की काया पलट कर देगा।
सतना के होम्योपैथिक डॉक्टर शशि द्विवेदी ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि आज के इस दौर में लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं कि वे अपने लुक्स और सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते हैं। हमारे पूरे लुक और पर्सनालिटी में सबसे बड़ा और अहम रोल हमारे हेयरस्टाइल का होता है लेकिन आज की धूल और प्रदूषण भरी जिंदगी में वक्त से पहले ही लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। डॉ शशि का मानना है कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी बजाय अगर हम अपने पुराने देसी नुस्खों को अपनाएं, तो बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है। वहीं हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधों में ही बालों को पोषण देने का खजाना छिपा हुआ है।
औषधीय गुणों से भरपूर है गुड़हल
उन्होंने कहा कि कि विंध्य क्षेत्र के साथ-साथ देश के लगभग हर हिस्से में गुड़हल का फूल बहुत ही आसानी से मिल जाता है। आयुर्वेद में गुड़हल को बालों के लिए एक वरदान माना गया है। वहीं इसकी मदद से घर में ही देसी हेयर ऑयल तैयार किया जा सकता है। इस देसी हेयर सीरम को बनाने की विधि बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक पतीले में थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर उसे गर्म करना होगा। जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें गुड़हल के कुछ ताजे फूल डाल दें। इसके तुरंत बाद तेल में थोड़ी सी मीठी नीम यानी कढ़ी पत्ता और साथ में कुछ मेथी के दाने भी मिला दें। अब इस पूरे मिक्चर को कुछ मिनटों तक अच्छी तरह से उबलने दें ताकि गुड़हल, कढ़ी पत्ता और मेथी के सारे पोषक तत्व और औषधीय गुण नारियल के तेल में पूरी तरह से समा जाएं। जब यह अच्छे से उबल जाए, तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर किसी साफ कांच के जार या कंटेनर में भरकर रख लें और लीजिए आपका 100 फीसदी नैचुरल देसी हेयर सीरम तैयार है।
लगाने का सही तरीका
इस देसी हेयर सीरम को बनाने के साथ-साथ इसे लगाने का भी एक खास तरीका होता है, तभी इसका पूरा असर देखने को मिलता है। डॉ शशि के अनुसार, सीरम लगाने के लिए सबसे पहले इसकी कुछ बूंदें अपनी हथेलियों पर लें और उन्हें आपस में थोड़ा रगड़ लें। इसके बाद अपनी फिंगरटिप्स की मदद से इसे बालों की जड़ों में लगाएं और सर्कुलर मोशन यानी गोल-गोल घुमाते हुए बहुत हल्के हाथों से मसाज करें। एक बात का खास ख्याल रखें कि बालों में कभी भी बहुत जोर-जोर से रगड़कर तेल या सीरम नहीं लगाना चाहिए क्योंकि बालों की असली ताकत उनकी जड़ों में होती है और ज्यादा दबाव डालने से वे टूट सकते हैं। जब आप हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हैं, तो सिर में ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त का संचार बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलता है और वे अंदर से मजबूत होती हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले, बेहद मुलायम, चमकदार और मजबूत होने लगेंगे।
Trending
- आस्था और भक्ति का महासंगम:धार्मिक आयोजन में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव,भागवत पीठ से लिया आशीर्वाद
- राज्यपाल डेका ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना
- दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान, शिविर में मिले सहायक उपकरण
- सफलता की कहानी – पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती
- सुशासन तिहार 2026ः पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं
- राज्यपाल डेका से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने की भेंट
- राज्यपाल डेका से प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने की सौजन्य भेंट
- प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर


