खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। केसीजी पुलिस टीम की अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गण्डई पुलिस द्वारा 5 जून को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की टाटा एस गोल्ड (छोटा हाथी) वाहन में दो कमजोर भैंसों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिना चारा-पानी के महाराष्ट्र की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा है।सूचना पर थाना गण्डई पुलिस द्वारा ग्राम बिरखा क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में दो कमजोर भैंसें क्रूरतापूर्वक बंधी हुई पाई गईं। वाहन चालक एवं उसके सहयोगी से पूछताछ करने पर उनकी पहचान (01) जितेन्द्र धृतलहरे, पिता बउदा धृतलहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, रावणपारा, थाना गण्डई तथा (02) पीर अली, पिता जाकिर अली, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, गण्डई के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा दो नग भैंस, जिनकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की टाटा एस गोल्ड वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये है, कुल मशरूका कीमत 2,60,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 178/2026 पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


