खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित पारधी पारा में कुछ व्यकित अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मीना बघेल एवं राम खिलावन उर्फ राकेश चौधरी निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 260 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 13,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 246/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. मीना बघेल पति शरद बघेल उम्र 40 वर्ष पता मटकनवा पारा सरकारी स्कूल के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर।
2. रामखीलावन उर्फ राकेश चौधरी पिता श्री प्रसाद चौधरी उम्र 30 वर्ष बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


