खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) के तत्वावधान में तथा रायपुर शाखा (CIRC) एवं CICASA द्वारा “कर्तव्य 2026 – राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन” का आयोजन 6 एवं 7 जून 2026 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जा रहा है।
“SYNC – Strategy, Youth, Network & Change” थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणा, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना है।
सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ताओं, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों एवं विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम में तकनीकी सत्र, प्रेरणादायी व्याख्यान, पेपर प्रेजेंटेशन, संवादात्मक चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में महामहिम श्री रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़, श्री तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, तथा श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक, रायपुर उत्तर सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
रायपुर शाखा की अध्यक्षा सीए रश्मि वर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित भी करेगा। वहीं CICASA अध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल ने देशभर के सीए विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
पंजीकरण हेतु :- https://bosactivities.icai.org/
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


