Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    June 4, 2026

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
    • सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी
    • समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम
    • मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा
    • सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
    • रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”
    • पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार
    • सुशासन तिहार- पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार
    रायपुर

    पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 4, 2026Updated:June 4, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 30 मई को आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ अपनी भव्यता, वैचारिक समृद्धि और व्यापक सहभागिता के कारण ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन साबित हुआ। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर सुंदर सदन में आयोजित इस द्विशताब्दी समारोह में पत्रकारिता जगत, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी, राम मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील रामदास एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता के दो शताब्दियों के गौरवपूर्ण सफर को लोकतंत्र की सशक्त विरासत बताते हुए पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
    दिनभर चले महोत्सव में दो महत्वपूर्ण व्याख्यान सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र “स्याही से स्क्रीन तक पत्रकारिता” तथा द्वितीय सत्र “न्यूज़ रूम से न्यू मीडिया तक” विषय पर केंद्रित रहा। इन सत्रों में इंडिया हेरिटेज सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश, वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक हर्षवर्धन त्रिपाठी, प्रसिद्ध एंकर अमिताभ अग्निहोत्री, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी तथा बंसल न्यूज के प्रधान संपादक शरद द्विवेदी ने अपने विचार रखे।
    प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों एवं चिंतकों में रुद्र अवस्थी, विश्वेश ठाकरे, गिरीश पंकज, अनिल पुसदकर तथा सुभाष मिश्रा ने पत्रकारिता की विकास यात्रा, बदलते मीडिया परिदृश्य और नई चुनौतियों पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। वक्ताओं ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तकनीकी बदलाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव तथा जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
    आयोजन स्थल पर पत्रकारिता के इतिहास को प्रदर्शित करती फोटो प्रदर्शनी, कार्टून प्रदर्शनी तथा विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और मीडिया संस्थानों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार साथियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को उत्सवधर्मी स्वरूप प्रदान किया।
    रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित नवगठित कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य संदीप पुराणिक, अंशुमान शर्मा, चंदन साहू, संतोष साहू, नीरज मिश्रा तथा संजीव सिन्हा ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकार साथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    समितियों के सामूहिक प्रयास से बना ऐतिहासिक आयोजन
    प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की सफलता किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि दर्जनों पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक समर्पण का परिणाम है।
    संरक्षक मंडल एवं सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य प्रकाश शर्मा, रामावतार तिवारी एवं बृजेश चौबे की समिति ने आयोजन की मूल अवधारणा को दिशा देने के साथ मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया।
    मुख्य आयोजन संचालन एवं समन्वय समिति के अनिल द्विवेदी, राजेश गानोदवाले, गिरीश पंकज एवं नंदकुमार कंसारी की टीम ने सभी समितियों के बीच समन्वय स्थापित कर आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।
    प्रोटोकॉल प्रबंधन समिति के सदस्य राजेंद्र निगम, मनीष वोरा एवं राजकुमार चतुर्वेदी की टीम ने आयोजन के प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षण को दस्तावेजी स्वरूप देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
    व्याख्यान सत्र प्रबंधन समिति के अंशुमान शर्मा, ठाकुर राम साहू एवं अशोक दीवान के नेतृत्व में समिति ने देशभर से आए वक्ताओं और सत्रों के संचालन का दायित्व कुशलता से निभाया।
    मीडिया एवं प्रचार समिति के संयोजक दिनेश तिवारी, अनिरुद्ध दुबे एवं प्रदीप दुबे के नेतृत्व में समिति ने आयोजन की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाकर इसे जनचर्चा का विषय बनाया।
    आवास एवं अतिथि सत्कार समिति के शंकर चंद्राकर, विजय मिश्रा एवं अख्तर हुसैन की अगुवाई में टीम ने अतिथियों की सुविधाओं एवं आतिथ्य व्यवस्था को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाए रखा।
    स्वागत एवं पंजीयन समिति के रविंद्र ठेंगड़ी, शिव वर्मा एवं टीकम वर्मा ने आगंतुकों के स्वागत और पंजीयन की व्यवस्था को सहज और व्यवस्थित बनाया।
    तकनीकी एवं आईटी समिति के अतुल श्रीवास्तव, कुणाल राव एवं यासीन मेमन की नेतृत्व टीम ने ध्वनि, प्रकाश, एलईडी, प्रस्तुतीकरण और तकनीकी व्यवस्थाओं को निर्बाध बनाए रखा।
    सांस्कृतिक आयोजन एवं रचनात्मक कार्य समिति के संदीप तिवारी, कौशल स्वर्णबेर एवं भूपेश जांगड़े के नेतृत्व टीम ने सांस्कृतिक संध्या को आकर्षक और यादगार स्वरूप प्रदान किया।
    प्रदर्शनी आयोजन एवं चित्रण समिति के दीपक पांडे, रूपेश यादव एवं पंकज चौहान की टीम ने फोटो एवं कार्टून प्रदर्शनी के माध्यम से पत्रकारिता के इतिहास को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
    डॉक्यूमेंट्री एवं प्रबंधन समिति के शुभम वर्मा, राहुल सिन्हा एवं भीमराव चंद्रिकापूरे के नेतृत्व में टीम ने आयोजन के दस्तावेजीकरण और दृश्य अभिलेखन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।
    सोशल मीडिया कैंपेन समिति के अंकिता शर्मा, नितेश गर्ग एवं शिखर देवांगन की टीम ने डिजिटल माध्यमों से आयोजन को प्रदेश और देशभर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
    ड्राफ्ट एवं आर्काइव समिति के व्यास पाठक, अवधेश मिश्रा एवं गंगेश द्विवेदी की टीम ने आयोजन से संबंधित दस्तावेजों, संदर्भ सामग्री एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संकलन किया।
    लोगो एवं ब्रांडिंग समिति के गौरव शर्मा जूनियर, अमित मिश्रा एवं देवव्रत भगत की टीम ने आयोजन की विशिष्ट पहचान और दृश्य स्वरूप विकसित किया।
    मंच एवं कार्यक्रम संचालन समिति की ज्योति ठाकुर, राहुल सिन्हा एवं अमृता शर्मा , आकांक्षा दुबे की टीम ने मंचीय गतिविधियों एवं संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखा।
    इवेंट ऑर्गेनाइजिंग समिति के अविनाश चौबे, अनंत शर्मा एवं शुभ्रा नंदी की टीम ने आयोजन के विभिन्न आयामों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।
    जनसंपर्क एवं शासकीय समन्वय समिति के यशवंत ढोटे, ताहिर हैदरी एवं राजेश पाल ने शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया।
    कार्यक्रम प्रबंधन समिति के सनत तिवारी, भरत योगी एवं जुल्फिकार अली की टीम ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    भोजन व्यवस्था एवं कैटरिंग समिति के प्रदीप चंद्रवंशी, संजय वर्मा एवं विनय गाडगे की टीम ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की।
    व्यवस्था एवं संसाधन समिति के नवीन जैन, संजीव वर्मा एवं अशोक दीवान की टीम ने आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर आयोजन को मजबूत आधार प्रदान किया।
    सजावट एवं सौंदर्यीकरण समिति की निवेदिता साहू, विनय त्रिवेदी एवं खुशबू ठाकरे की टीम ने आयोजन स्थल को आकर्षक, गरिमामय और उत्सवमय स्वरूप प्रदान किया जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।
    रिसर्च एवं कंटेंट समिति के सत्य प्रकाश, गौरव शुक्ला एवं अमित बाघ की टीम ने व्याख्यानों, प्रदर्शनी और आयोजन सामग्री के लिए तथ्यपरक एवं शोधपरक सामग्री तैयार की।
    आमंत्रण एवं अतिथि प्रबंधन समिति के कुलदीप शर्मा, विवेक मिश्रा एवं हरीश तिवारी की टीम ने अतिथियों से संपर्क, आमंत्रण और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    रायपुर प्रेस क्लब ने आयोजन से जुड़े सभी समिति सदस्यों, स्वयंसेवकों, पत्रकार साथियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार साथियों के उत्साह ने “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” को हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष का एक ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय आयोजन बना दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026

    मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

    June 4, 2026

    रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”

    June 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,151

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,357

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,302

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,234
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldJune 4, 20261

    संगठन विस्तार एवं ब्लॉक कार्यकारिणी गठन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा KWNS – संतोष पाठक ,…

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026

    मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

    June 4, 2026

    सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

    June 4, 2026

    समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम

    June 4, 2026

    मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा

    June 4, 2026

    सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

    June 4, 2026

    रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”

    June 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.