खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम करीब 4 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री हेमूनगर स्थित बंधवा तालाब के पास ईशिका पार्क में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लेंगे। इस दौरान वे आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। साथ ही कई विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री दयालबंद मधुबन पहुंचकर प्रस्तावित एजुकेशन हब निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वहीं कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।
बैठक में बिलासपुर समेत पांच जिलों के अधिकारियों के साथ सुशासन तिहार के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री जनहित योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


