खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हिस्ट्रीशीटर को श्मशान घाट के पास गांजा बेचते पकड़ा गया है। 03.06.2026 को तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू रायपुर की टीम को संयुक्त रूप से सूचना मिली की थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर अजय मोटवानी उर्फ अज्जू शताब्दी नगर शमशान घाट तेलीबांधा के पास अवैध रूप गांजा बेचने के फिराक में है, की सूचना पर विशेष टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताएं अनुसार सूचना पर रेड कार्यवाही की गई, जो मौका घटनास्थल शताब्दी नगर शमशान घाट के पास आरोपी अजय मोटवानी उर्फ अज्जू पिता स्वर्गीय किशन चंद मोटवानी उम्र 36 वर्ष निवासी गली नंबर 02, तेलीबांधा पुनम किराना स्टोर्स के पास को अवैध गांजा बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
मौका घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से 2 किलो 186 ग्राम गांजा कीमती ₹20000 को जप्त कर मौके पर विधि सम्मत कार्रवाई की गई, बाद थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 248/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी अजय मोटवानी को पूर्व में भी कई अपराधों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है साथ ही पूर्व में जिला बदर एवं एनएसए की भी कार्यवाही की गई है एवं वर्तमान में आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
Trending
- विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- भारतीय जनता पार्टी ज़िला मुंगेली की ज़िला कार्यशाला सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की योजना तय
- पीला और रेतीला पानी पीने को मजबूर वार्डवासी, नगर पालिका की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
- निशुल्क प्याऊ घर तोड़ने पर उठे सवाल, पीएचई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी
- खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विकास की नई इबारत लिख रहा बिलासपुर, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
- परंपरा और तकनीक का संगम: किसान भरत बने प्रगतिशील खेती की मिसाल
- स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति: मुंगेली जिला चिकित्सालय बना अंतरराज्यीय मरीजों के लिए ‘संजीवनी’, फिजियोथेरेपी विभाग ने बदली सैकड़ों जिंदगियां


