खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सामान्य से काफी नीचे गए तापमान के फिर चढ़ने के संकेत हैं। इस बीच दोपहर बाद राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अंधड़, बारिश की स्थिति बनने की संभावना भी है। अभी तेज के घर उमस वाली गर्मी परेशान करने के आसर ज्यादा पश्चिम मानसून की गतिविधि देश में बढ़ने का अनुमान है, जो वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ाएगी। सोमवार को रायपुर समेत मध्य इलाके के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हुई थी। इस दौरान गर्मी और तेज धूप से भी राहत मिली थी। मंगलवार को गर्मी ने अपना थोड़ा असर दिखाया। शहर का तापमान बढ़कर 40 डिग्री होने की वजह से धूप में तेजी से महसूस हुई।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी, यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा रोड पर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से तटीय पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। बुधवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


