KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राज्य की प्रतिष्ठित सामाजिक साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ भारती यादव ‘मेधा ‘ को शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया l लगभग 35 वर्षों से वक्ता मंच संस्था राजेश पराते तथा टीम के माध्यम से राज्य में विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है l
वृंदावन हॉल में 31 मई 2026 को वक्ता मंच द्वारा आयोजित काव्य कुम्भ में प्रदेश भर के करीब डेढ़ सौ रचनाकारों साहित्यकारों की सहभागिता रही l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ गीतेश अमरोहित , अध्यक्ष डॉ संयुक्ता गांधी, विशिष्ट अतिथि सुशील सन्नी अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार पंडित पी के तिवारी व राजकुमार धर द्विवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार सीमा पांडे, डॉ रूपेंद्र कवि, डॉ अजीत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही l लेखिका, कवयित्री, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ भारती यादव ‘मेधा ‘ को उनकी साहित्यिक सृजनशीलता के लिए शब्द शिखर सम्मान प्रदान किया गया l तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा रत्नावली सम्मान, मॉरीशस में भाषा सहोदरी सम्मान सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त भारती की एकल कविता संग्रह पोटली.. एहसासों की तथा आहुति के प्रकाशित हो चुकी है साथ ही करीब 30 साझा संकलनों में कविताएं तथा कहानियाँ लेखन सहभागिता की है lविभिन्न समाचारपत्र पत्रिकाओं में नियमित आलेख, कविता ,चिंतन प्रकाशित होते रहते हैं l प्रतिष्ठित दैनिक दबंग स्वर में ‘मेधा की बात ‘ नाम से नियमित स्तंभ भी प्रकाशित होता है l प्रतिष्ठित गृहलक्ष्मी पत्रिका के डिजिटल कवर पेज पर मेधा के छायाचित्र को स्थान मिला है l विश्व हिंदी परिषद की साँस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सहित अन्य साहित्यिक संस्थाओं में पदाधिकारी भारती द्वारा “जय जोहार जय गाथा” तथा “आख्यान” लघुकथा व कहानी संग्रह, ‘तुलसी पल्लव’ हिंदी व छत्तीसगढ़ी कविता संग्रह ,आहुति ई कविता संग्रह का संपादन भी किया गया है l
Trending
- नगर पंचायत मारो में समाधान और संवाद का संगम: जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़की भीड़
- 01 जुलाई से लागू होगी “वीबी-जी-रामजी योजना”, ग्रामीण श्रमिकों को मिलेगी 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
- बंदूक छोड़ थामा वॉलीबॉल: सुकमा के पुनर्वास केंद्र में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 113 युवाओं के जीवन में आया नया सवेरा
- छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: सीएम हेल्पलाइन (1076) के लिए नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न, जल्द शुरू होगी सेवा
- रायपुर में जेम्स एवं ज्वेलरी पार्क और बिलासपुर में बनेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर
- रासायनिक खादों के भारी-भरकम बोझ से मिली मुक्ति, कम लागत और अधिक मुनाफे से चमक रही किस्मत
- सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशनों से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान


