खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि मौसम में बदलाव की वजह से कलेक्टर ने उनकी सहमति से ही आयोजन स्थल में बदलाव किया था। बहरहाल, मामले की जांच के लिए कमिश्नर को निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल बेमेतरा में सीएम कन्या विवाह का आयोजन था। विशेष बात यह थी कि हमारे विधायक दीपेश साहू की शादी भी वहीं हुई। समाज को एक मैसेज देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शादियों में बाहर टेंट लगते हैं। वैसा हुआ भी था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से टेंट-पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया। विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह था, लेकिन सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन बड़ा है। इस पर कलेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या करें, फिर मेरे कहने पर ही विश्राम गृह में आयोजन हुआ। बता दें कि आयोजन में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने गुस्सा चर्चा में था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


