खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में शासन की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। पत्थलगांव पुलिस ने एक शासकीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी वास्तविक आय छुपाकर पुत्री को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना का अनुचित लाभ दिलाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार,आरोपी शिक्षक चमर साय पैकरा ने अपनी वार्षिक आय मात्र 75 हजार रुपये दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र बनवाया और मिथ्या शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी पुत्री का शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा छठवीं में निःशुल्क प्रवेश कराया। जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त वेतन अभिलेखों में आरोपी की वास्तविक वार्षिक आय लगभग 6 लाख 79 हजार रुपये पाई गई। वहीं आदिवासी विकास विभाग और अन्य साक्ष्यों से भी आय छुपाकर योजना का लाभ लेने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के इस कृत्य से आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर 30 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


