नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। हीट स्ट्रोक, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं इस समय आम हो जाती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में अनानास एक ऐसा फल है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
अनानास में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। गर्मियों में इसे खाने या इसका जूस पीने से शरीर लंबे समय तक तरोताजा महसूस करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। कई लोग इसे सीधे काटकर खाते हैं, जबकि कुछ लोग सलाद, जूस, स्मूदी या डेजर्ट में इसका इस्तेमाल करते हैं।
गर्मी में अनानास खाने के फायदे
अनानास सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है, बल्कि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है।
इसके अलावा अनानास में ब्रोमेलेन नाम का एक खास एंजाइम पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और खाना पचाने में मदद करता है। साथ ही शरीर की सूजन कम करने में भी यह उपयोगी माना जाता है। गर्मियों में अक्सर लोगों को भारीपन और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, ऐसे में अनानास फायदेमंद हो सकता है।
अनानास में फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम भी करता है।
महिलाएं जरूर करें सेवन
महिलाओं के लिए भी अनानास काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें आयरन पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों में राहत मिल सकती है।
वायरल से भी होगा बचाव
आयुर्वेद के अनुसार, अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये शरीर को वायरल संक्रमण और सूजन से बचाने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सीमित मात्रा में अनानास खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली कई समस्याओं से बचाव हो सकता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
- निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
- सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
- छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी


