खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं 40वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रणधीर सिंह गिल के निर्देश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान आज शुक्रवार काे पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने सघन सर्चिंग करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक नक्सल डम्प बरामद किया गया है।
कांकेर पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने बीडीएस टीम की मदद से सावधानी पूर्वक जांच के बाद बरामद नक्सली डम्प को खोला गया। जहां से 29 लाल कपड़े के पैकेट बरामद हुए, जिनकी कुल लंबाई लगभग 580 मीटर बताई गई है। इसके अलावा काले रंग के कपड़े भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षाबलों ने सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नक्सल प्रभावित रहे सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सुरक्षाबलों के द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Trending
- राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
- बीजापुर में युवा जागरण की पहल, 30 पुनर्वासित युवा सीख रहे जीवन प्रबंधन
- बेमेतरा में सजेगा महामंडप: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में संपन्न होगा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’, 21 जोड़ों में शामिल हैं स्थानीय विधायक दीपेश साहू
- आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद- जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ
- विशेष स्वच्छता अभियान: नन्हे ‘स्वच्छता सिपाही’ आनंद कश्यप ने पेश की मिसाल; कार्डबोर्ड के डस्टबिन से दिया बड़ा संदेश
- सुशासन तिहार 2026 के मधुर बेला में व्हीलचेयर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
- छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
- IFS परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल करने वाले गुरुदयाल जांगड़े का वनमंडल कार्यालय में सम्मान


