KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए लक्की महिला स्व सहायता समूह द्वारा बजरंग चौक मठपारा में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए शीतल आम पना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा आम पना पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, मानवता और सामाजिक सहभागिता का संदेश देना रहा। समूह की प्रदेश अध्यक्ष लक्की दुबे ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सर्व समाज की महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भरता के लिए रोजगारमुखी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना समूह का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर अधिवक्ता लक्की दुबे, ममता यादव, पिंकी धीवर, मनीषा शर्मा, दुलारी निर्मलकर, रामा धीवर, रतनी यादव, असरेखा निर्मलकर, यमुना पैकरा, संरक्षक अनिल दुबे, योगेश तिवारी, पलाश दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


