खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर शहर में जल संकट अब सिर्फ पानी की कमी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दूषित पानी लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ने लगा है। शहर की पुरानी और जर्जर पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे नलों में साफ पानी की जगह नाली का गंदा पानी पहुंच रहा है। निचली बस्तियों में हालात सबसे ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं, जहां पानी का प्रेशर इतना कम है कि लोगों को नालियों में बर्तन रखकर पानी भरना पड़ रहा है। कई इलाकों में महिलाएं और बच्चे गंदी नालियों में खड़े होकर पानी लेने को मजबूर नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टुल्लू पंपों के अत्यधिक इस्तेमाल से भी जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जिन घरों में पहले पर्याप्त पानी पहुंचता था, वहां भी अब बूंद-बूंद पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दूषित पानी की सप्लाई के चलते शहर में पीलिया के मरीज बढ़ने की चर्चा भी तेज हो गई है। नागरिकों ने नगर निगम से पुरानी पाइपलाइन बदलने और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में यह संकट और खतरनाक बनता जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन फिलहाल व्यवस्था सुधारने के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात लोगों की परेशानी बयां कर रहे हैं।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


